ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

गहरे जल वाले घाटों पर प्रवेश, स्नान व अर्घ्य के लिए रहेगा पूर्णतया प्रतिबंध: अनुपम शुक्ला

स्टार न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर 14नवम्बर 2026 (सू0वि0)- छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर जनपद में गंगा नदी के गहरे जल वाले घाटों पर जनसामान्य के प्रवेश, स्नान, अर्घ्य देने हेतु जल में उतरने तथा अन्य गतिविधियों को प्रतिबंधित किया गया है। उपजिला मजिस्ट्रेट सदर द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा जारी की गई है।

तहसील सदर में गंगा तट पर स्थित छोटा महादेवा घाट, बड़ा महादेवा घाट, फॉक्सगंज घाट, रिवर बैंक घाट एवं पत्थर घाट पर जल अत्यधिक गहरा पाया गया है। इसी प्रकार थाना सुहवल क्षेत्र के युवराजपुर तथा तहसील जमानिया में भोले बाबा की चौरी पर भी छठ पूजा हेतु गहरे जल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। निरीक्षण में पाया गया कि इन घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं, बच्चों एवं वृद्धजनों के एकत्र होने की संभावना है। गहरे जल में उतरने से डूबने, दुर्घटना एवं जनहानि की प्रबल आशंका को देखते हुए यह तत्काल निवारक आदेश जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार संबंधित थाना प्रभारी एवं अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद गाजीपुर द्वारा उक्त घाटों के खतरनाक स्थलों पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर निषेधाज्ञा का अनुपालन कराया जाएगा। गोताखोरों, बचाव दल एवं अन्य जीवनरक्षक उपकरणों की व्यवस्था भी की जाएगी।

श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे छठ पर्व के दौरान सुरक्षित एवं चिन्हित स्थलों पर ही पूजा-अर्चना एवं अर्घ्य दें। आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। यह आदेश छठ पर्व के दौरान तक प्रभावी रहेगा। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 163 एवं अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के अन्तर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button