
लखनऊ:कुरान पढ़ाने का हवाला देकर नाबालिक छात्रा को हलाला सिखा रहा मौलवी गिरफ्तार
स्टार न्यूज़ टेलीविजन
राकेश पाण्डेय
लखनऊ:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके में एक शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बच्चों को धार्मिक शिक्षा (कुरान) देने वाले एक मौलाना पर 11 वर्षीय मासूम छात्रा के साथ करीब एक साल तक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है।
आरोपी ने न केवल बच्ची के साथ हैवानियत की, बल्कि उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे डराया-धमकाया भी। चाइल्ड लाइन की सतर्कता और मोबाइल से बरामद डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर सआदतगंज पुलिस ने आरोपी मौलाना कारी इमरान को गिरफ्तार कर लिया है।
*मस्जिद और घर को ही इस शैतान ने बना दिया दरिंदगी का अड्डा*
पुलिस के मुताबिक, मंसूरनगर निवासी मौलाना कारी इमरान अपने आवास के सामने स्थित एक मस्जिद में स्थानीय बच्चों को कुरान पढ़ाता था। पीड़ित 11 वर्षीय बालिका भी बीते एक वर्ष से उसके पास पढ़ने जा रही थी। बच्ची के पिता द्वारा पुलिस को दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, आरोपी मौलाना ने तालीम देने के बहाने मस्जिद और अपने घर के अंदर कई बार मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। अपनी घिनौनी करतूतों के दौरान आरोपी ने मोबाइल फोन से बच्ची के अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए थे। इन्हीं वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने और समाज में बदनाम करने की धमकी देकर वह मासूम को खामोश रहने के लिए मजबूर करता रहा, जिससे बच्ची लंबे समय से गहरे सदमे और खौफ में थी।
*पक्की सूचना के बाद चाइल्ड लाइन की गुप्त जांच से बेनकाब हुई करतूत*
इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ, जब लगभग एक हफ्ते पहले चाइल्ड लाइन की कोऑर्डिनेटर जया को इस संबंध में एक गुप्त सूचना मिली। मामले की संवेदनशीलता को भांपते हुए चाइल्ड लाइन की टीम ने गोपनीय स्तर पर पड़ताल शुरू की और मुखबिर की सहायता से आरोपी के मोबाइल में कैद पीड़िता के आपत्तिजनक वीडियो हासिल कर लिए।
*पुलिस को जब मिली सूचना तो सहम गये थे लोग*
ठोस सबूत जुटाने के बाद चाइल्ड लाइन ने बिना देरी किए सआदतगंज पुलिस को पूरे प्रकरण से अवगत कराया। इसके पश्चात पुलिस और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम ने पीड़िता के घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी और सबूत के तौर पर वीडियो दिखाए। माता-पिता ने जब अपनी बेटी को विश्वास में लेकर प्यार से पूछताछ की, तो मासूम फूट-फूट कर रो पड़ी और अपने साथ हुई सारी ज्यादती बयां कर दी।
*पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज, अन्य बच्चों से भी होगी पूछताछ*
घटना से आहत परिजनों की चाइल्ड लाइन द्वारा काउंसलिंग की गई और उन्हें न्याय के लिए आगे आने का हौसला दिया गया। इसके बाद गुरुवार शाम पीड़िता के पिता ने सआदतगंज थाने में आरोपी कारी इमरान के खिलाफ नामजद तहरीर दी। सआदतगंज के थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने जानकारी दी कि शिकायत के आधार पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
*लगातार तलाशें जा रहे मौलवी की घिनौनी करतूत के सुराग*
इंस्पेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी काफी समय से मोहल्ले के कई अन्य बच्चों को भी पढ़ा रहा था। ऐसे में पुलिस इस पहलू की भी बारीकी से जांच कर रही है कि कहीं कोई अन्य बच्चा भी उसकी दरिंदगी का शिकार तो नहीं हुआ है। इसके लिए अन्य छात्रों और उनके अभिभावकों से भी संपर्क कर पूछताछ की जाएगी।





