उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

त्यौहारों पर दूध कंपनियों ने जनता को दिया बड़ा झटका 2 से 4 रूपये तक बढ़ा दिये दाम

स्टार न्यूज़ टेलीविजन

राकेश पाण्डेय

छठ पूजा और भैया दूज के साथ त्यौहारों पर पकवान इस बार फीका रह सकता है। अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध और मिल्क प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। नवंबर के त्योहारी सीजन और खासकर छठ पूजा से ऐन पहले गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन यानी अमूल ने पहले ही दूध की कीमतों में 4-5 फीसदी तक बढ़ोतरी कर दी थी।

अब मदर डेयरी ने भी दूध और अन्य उत्पादों की कीमतों में 2 से 4 रुपये तक इजाफे का ऐलान कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर के लिए यह डबल झटका है, क्योंकि यहां दोनों प्रमुख कंपनियों के डेयरी उत्पादों के दाम बढ़ जाएंगे। इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के निवासियों और खासकर छठ पूजा करने वालों का बजट प्रभावित होगा। आपको बताते चलें कि दिल्ली-एनसीआर में पूर्वांचल के लोग भारी तादाद में रहते हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत यूपी-बिहार में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। सरकार और प्रशासन की ओर से व्रतियों की सुविधा के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली सरकार ने भी 16 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। लेकिन इस बीच आम आदमी की रसोई और त्योहारी बजट को बड़ा झटका लगा है। देश के दो प्रमुख डेयरी ब्रांड्स- अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। नई दरें 12 नवंबर, 2026 से लागू हो रही हैं।

छठ पूजा चार दिनों तक चलने वाला ऐसा लोकपर्व है, जिसमें शुद्धता, पवित्रता और खास पकवानों का विशेष महत्व होता है। व्रत के दौरान बनने वाले पारंपरिक प्रसाद जैसे ठेकुआ, खीर, रसिया और अन्य पकवानों में दूध, घी और खोए का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। ऐसे समय में, जब घर-घर में मेहमानों का आना-जाना और पूजा की तैयारियां चल रही हैं, दूध के दाम अचानक बढ़ना आम परिवारों के मासिक और त्योहारी बजट को बिगाड़ने के लिए काफी है।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button