Trending

जनपदवासी दीपावली छठ व भैया दूज को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनायें; अनुपम शुक्ला

स्टार न्यूज़ टेलीविजन ब्यूरो रिपोर्ट

बुलबुल पाण्डेय

गाजीपुर, 7 नवम्बर, 2026 (सू0वि0)- जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपद के समस्त नागरिकों को दीपावली, छठ पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि प्रकाश एवं खुशियों का यह पर्व जनपद के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि सभी लोग इन पावन पर्वों को आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षाेल्लास के साथ मनाएं। त्योहारों की खुशियां मनाते समय एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें तथा सामाजिक एकता एवं पारस्परिक सहयोग की भावना को बनाए रखें।

उन्होंने विशेष रूप से अपील की कि दीपावली पर पटाखों का प्रयोग सावधानीपूर्वक एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप करें। बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की असावधानी से बचें।

छठ पूजा के दौरान घाटों एवं जलाशयों पर स्वच्छता बनाए रखें तथा सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करें। सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक परंपराओं, सामाजिक एकता एवं आपसी सद्भाव के प्रतीक हैं। सभी जनपदवासी प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए इन पर्वों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं गरिमामय ढंग से मनाएं, जिससे जनपद में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का वातावरण बना रहे।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से पुनः अपील की कि त्योहार की खुशियां सभी के साथ साझा करें और गाजीपुर की गंगा-जमुनी तहजीब एवं सामाजिक सद्भाव की परंपरा को और मजबूत बनाएं।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button