
गोंडा में योगी आदित्यनाथ ने किया ₹520 करोड़ की 69 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
स्टार न्यूज़ टेलीविजन
राकेश पाण्डेय
लखनऊ:गोंडा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने पिछले 9.5 वर्षों में अकेले गोंडा जनपद के लिए ₹16,000 करोड़ से अधिक तथा पूरे देवीपाटन मंडल के लिए लगभग ₹50,000 करोड़ की विकास परियोजनाएं स्वीकृत की हैं।
योगी आदित्यनाथ ने माँ बाराही देवी एवं बाबा पृथ्वीनाथ की असीम कृपा से अभिसिंचित पावन भूमि जनपद गोंडा के मनकापुर एवं गौरा विधान सभा क्षेत्रों में आज ₹520 करोड़ से अधिक लागत की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री की ओर से विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र, आयुष्मान कार्ड, आवास व ट्रैक्टर की चाबी एवं चेक का वितरण भी हुआ।
योगी आदित्यनाथ ने पावन पर्व दीपावली से पूर्व प्राप्त इन सौगातों हेतु जनपद वासियों को हार्दिक बधाई।






