Trending

करेंट की चपेट में आकर रेवतीपुर में वृद्ध कोटेदार की दर्दनाक मौत

स्टार न्यूज़ टेलीविजन ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली गांव में शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 की सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से एक कोटेदार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान आनंद कुमार सिंह (62 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय प्रभुनारायण सिंह, निवासी ग्राम नवली, थाना रेवतीपुर, तहसील सेवराई, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, आनंद कुमार सिंह शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे नहाने के बाद कपड़े पसार रहे थे।

इसी दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया और उनकी हालत गंभीर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), रेवतीपुर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए गाजीपुर रेफर कर दिया। गाजीपुर में जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आनंद कुमार सिंह पेशे से कोटेदार थे। उनकी मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी शारदा देवी (58 वर्ष) और तीन पुत्रों राहुल सिंह (29 वर्ष), निर्भय सिंह (28 वर्ष), रोशन सिंह (25 वर्ष) तथा पुत्री जूही सिंह (23 वर्ष) को छोड़ गए हैं। पति की असामयिक मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हृदयविदारक घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button