उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

जिले के 4,28,978 किसानों के खातों में आयी कुल 85 करोड़ 79 लाख 56 हजार रुपये की धनराशि

स्टार न्यूज़ टेलीविजन ब्यूरो रिपोर्ट

बुलबुल पाण्डेय

गाजीपुर 30 अक्टूबर, 2026 (सू0वि0)- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज गुजरात के बनासकांठा स्थित भीलड़ी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का हस्तांतरण किया गया।

इस अवसर पर जनपद गाजीपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के रूप में 4,28,978 किसानों के खातों में कुल 85 करोड़ 79 लाख 56 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक कुल 1,999.56 करोड़ रुपये की धनराशि किसानों को वितरित की जा चुकी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से पात्र कृषक परिवारों को कृषि संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु प्रतिवर्ष निर्धारित वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। योजना की धनराशि सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाती है।

जनपद के समस्त पात्र कृषकों से अपील है कि वे योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु अपने बैंक खाते, आधार एवं ई-केवाईसी संबंधी विवरण अद्यतन रखें, जिससे उन्हें योजना की आगामी किस्तों का लाभ सुचारू रूप से प्राप्त होता रहे। इस मौके पर राजन सिंह ब्लाक प्रमुख बिरनो एवं एमएलसी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक द्वारा 72 किसानों को चना, मटर, मसूर व सरसों के निःशुल्क में मीनिकिट का भी वितरण किया गया।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button