Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

आगरा में गूगल बाबा का भव्य मंगल प्रवेश, जैन समाज ने किया जोरदार स्वागत!

स्टार न्यूज टेलीविजन उतार प्रदेश 

रिपोर्ट अमीन अहमद

आगरा ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में शुक्रवार को उस समय धर्म और भक्ति का अनुपम वातावरण बन गया, जब गूगल बाबा के नाम से विख्यात परम पूज्य मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ के मंगल चरण मंदिर परिसर में पड़े। मुनिश्री के पावन आगमन की खबर मिलते ही संपूर्ण जैन समाज में उत्साह और उल्लास की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके स्वागत एवं अगवानी के लिए उमड़ पड़े।

पूज्य मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ ने गुदड़ी मंसूर खां से विहार करते हुए ट्रांस यमुना स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में मंगल प्रवेश किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों, भक्ति और श्रद्धा के साथ मुनि संघ की अगवानी की। मुनिश्री के दर्शन पाकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कई श्रद्धालुओं की आंखें श्रद्धा और भक्ति से नम हो गईं। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण और धार्मिक जयकारों से गूंज उठा। मुनिश्री के सान्निध्य में मंदिर परिसर में धर्मसभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पूज्य मुनिश्री ने श्रद्धालुओं को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। उनके दर्शन और सान्निध्य को पाकर श्रद्धालुओं ने स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस किया। समाज के लोगों में मुनि संघ के आगमन को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। *_आहारचर्या के पुण्यार्जक बने दो जैन परिवार_* मुनि संघ की पावन आहारचर्या कराने का पुण्य लाभ श्रीमती शर्मिष्ठा जैन, धर्मपत्नी श्री सतीश चंद्र जैन एवं श्रीमती प्रीति जैन, धर्मपत्नी श्री विप्लव जैन (प्रचार मंत्री, श्री DJS), निवासी E-50, ट्रांस यमुना कॉलोनी, फेज-2 को प्राप्त हुआ। दोनों परिवारों ने पूर्ण श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मुनि संघ की आहारचर्या संपन्न कराई। आहारचर्या के उपरांत सकल जैन समाज ने पुण्यार्जक परिवारों के इस धार्मिक पुण्य कार्य की हृदय से अनुमोदना की तथा उनके परिवारों के सुख, समृद्धि और मंगलमय भविष्य की कामना की। मुनिश्री के मंगल आगमन से ट्रांस यमुना क्षेत्र का वातावरण देर तक धर्ममय और भक्तिरस से सराबोर रहा।

इस अवसर पर अध्यक्ष जितेंद्र जैन ‘बंटी’, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन,जीव जैन, विप्लव जैन, प्रशांत जैन, संदीप जैन, मोहित जैन, आशीष जैन, अंकित जैन, शेखर जैन, पंकज जैन, दिनेश बाबू जैन, कुमार मंगलम, दीपक जैन बोतल वाले, श्रीमती प्रीति जैन, खुशबू जैन (संदीप), सोनम जैन, शिप्रा जैन, तृप्ति जैन, संगीता जैन, शर्मिष्ठा जैन एवं डिंपल जैन सहित ट्रांस यमुना महिला इकाई एवं नवकार वधू मंडल की सदस्याएं तथा बड़ी संख्या में सकल जैन समाज के लोग उपस्थित रहे

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button