उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

गाजीपुर के ऐतिहासिक सरजू पाण्डेय पार्क में बह रही नगरपालिका के अनदेखी व भ्रष्टाचार की सरिता

स्टार न्यूज़ टेलीविजन ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर: नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल की उदासीनता व खाई कमाऊ व्यवस्था के चलते जिलामुख्यालय पर लगी पूर्व सांसद व कम्युनिस्ट आन्दोलन के अगुआ रहे कामरेड सरजू पाण्डेय पार्क दुर्दशा का दंश झेल रहा है। जबकि सीसी सड़कों के निर्माण में लाखों के घोटाले का आरोप झेल रहे पूर नगरपालिका अध्यक्ष व मौजूदा के पति विनोद अग्रवाल लापता हैं। बार बार फोन करने के बाद भी फोन उठाना जरूरी नहीं समझते।

पार्क में साफ-सफाई सप्ताह में एक बार भी ठीक से नहीं होती जबकि जिले हर राजनीतिक दल सामाजिक संगठन समूह या जाति वर्गों से जुड़े संगठनों का धरना प्रदर्शन यही होता है।जिसके चलते इस पार्क में रोज सैकड़ों लोगों का आना जाना है।

पार्क परिसर में पूर्व सांसद की विशाल प्रतिमा भी लगी है जो लगने के पूर्व रूस से बना कर रहा लायी गयी थी जो जनपदवासियों के लिए आकर्षक व प्रेरणा का श्रोत है।साथ ही ऐतिहासिक निर्णय भी मौजूद है ।सपा सरकार में मंत्री रहे विजय मिश्र ने प्रतिमा की सुरक्षा व भब्यता के लिए लाखों रुपए खर्च कर इसे बेहतर बनाया था जिसकी देखरेख नगर पालिका करती है।

आलम यह है कि पार्क में रोशनी के लिए लगाई गयी पांच दर्जन स्ट्रीट व फ़्लैश लाइटें सालों से खराब है।साथ ही तार जर्जर सोहर चौतरफा झूल रहे हैं।शाम होते ही समूचा इलाका अंधेरे में डूबे जाता है जिसका फायदा अराजकतत्वों ने उठाना शुरू कर दिया है ।कचहरी में जिलाधिकारी एसडीएम और एसपी कार्यालय के बीच मौजूद इस ऐतिहासिक स्थल की उपेक्षा नगरपालिका की भावनाओं को ब्यक्त करने के लिए पर्याप्त है।

लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करा ऐतिहासिक स्थल पर खराब लाइट ब्यवस्था ठीक कराने की मांग की है।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button