Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलने पर अश्वनी कुमार जैन का सम्मान

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश

फिरोजाबाद। छदामी लाल जैन मंदिर में क्षमावाणी पर्व के अवसर पर भारतीय जैन मिलन, फिरोजाबाद के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में श्री महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के नागरिक शास्त्र प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलने पर सम्मानित किया गया।

परम पूज्य आचार्य श्री निर्भय सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में जैन मिलन के पदाधिकारियों ने अश्वनी कुमार जैन को सम्मानित कर बधाई दी। उन्हें यह राज्य अध्यापक पुरस्कार विद्यार्थियों में नागरिक शास्त्र विषय के प्रति रुचि बढ़ाने, विषय में नवाचार करने और विभिन्न शैक्षिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

अश्वनी कुमार जैन ने विद्यालय में नागरिक शास्त्र मेला, भारतीय संसद का निर्माण, संविधान प्रस्तावना पाठ, संविधान क्विज, पोस्टर प्रतियोगिता, वीडियो के माध्यम से अध्ययन, शैक्षिक भ्रमण और टीएलएम के माध्यम से शिक्षण जैसी गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों को विषय से जोड़ने का कार्य किया।

इसके अलावा विद्यालय की विभिन्न प्रतियोगिताओं, महापुरुषों की जयंती और राष्ट्रीय पर्वों के कार्यक्रमों में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। वे नगर पालिका परिषद सिरसागंज के स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में भी स्वच्छता संबंधी कार्यक्रमों में योगदान दे चुके हैं।

मयंक जैन माइक्रोटेक ने अश्वनी कुमार जैन को राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे जनपद फिरोजाबाद के माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए गौरव का विषय बताया और उन्हें बधाई दी।

वहीं अश्वनी कुमार जैन ने परम पूज्य आचार्य श्री निर्भय सागर जी महाराज ससंघ के चरणों में नमोस्तु निवेदित करते हुए भारतीय जैन मिलन, फिरोजाबाद, जनप्रतिनिधियों, परिवार, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षक साथियों, विद्यालय प्रबंधन समिति, समस्त विद्यालय परिवार और मीडिया वर्ग का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button