
फिरोजाबाद में इसरो की अंतरिक्ष प्रदर्शनी बनी विद्यार्थियों के आकर्षण का केंद्र
स्टार न्यूज़ टेलीविजन | उत्तर प्रदेश
मुख्य संवाददात
फिरोजाबाद के सिरसागंज में एफएस विश्वविद्यालय, शिकोहाबाद में आयोजित इसरो की विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। जनपद के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं।
कुलाधिपति डॉ. दिलीप यादव के संयोजन में आयोजित इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो की उपलब्धियों और अंतरिक्ष विज्ञान की आधुनिक तकनीकों से रूबरू कराया गया।
प्रदर्शनी की शुरुआत इसरो की लघुफिल्म से हुई, जिसमें विद्यार्थियों को इसरो की कार्यप्रणाली और देश के अंतरिक्ष अभियानों की जानकारी दी गई।
इसके बाद इसरो टीम के सदस्यों ने विद्यार्थियों के साथ अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। अंतरिक्ष के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों को युविका टेस्ट सहित विभिन्न अवसरों के बारे में भी बताया गया।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विक्रम साराभाई की जीवनी के साथ चंद्रयान, गगनयान, लैंड रोवर, सैटेलाइट कक्ष, मौसम संबंधी सैटेलाइट, निसार, आदित्य मिशन, पीएसएलवी, रिमोट सेंसिंग सिस्टम और आर्यभट्ट समेत कई मॉडल और तकनीकी प्रदर्शनों को करीब से देखा।
विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। वहीं रॉकेट लॉन्चर और इसरो की अंतरिक्ष बस ने भी विद्यार्थियों का खास ध्यान आकर्षित किया।
जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने कहा कि एफएस विश्वविद्यालय की यह पहल विद्यार




