
फिरोजाबाद के टूंडला में मिट्टी की कालाबाजारी नहीं थम रही
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश
फिरोजाबाद के टूंडला में मिट्टी की कालाबाजारी पर सवाल
कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा मिट्टी की कालाबाजारी का खेल, स्टेशन रोड पर फिर दौड़ीं मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां
थाने से महज 100 से 200 मीटर की दूरी पर चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मिट्टी उतारती दिखाई दीं
एसडीएम के अनुसार क्षेत्र में मिट्टी खनन/परिवहन की कोई परमिशन प्रचलित नहीं, फिर भी खुलेआम जारी खेल
कुछ दिन पूर्व ही बिना परमिशन चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर हुई थी कार्रवाई, इसके बावजूद हालात जस के तस
आखिर किसके संरक्षण में बेखौफ चल रहा मिट्टी की कालाबाजारी का कथित गोरखधंधा
प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी दोबारा शुरू हुए खेल ने जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी पर खड़े किए सवाल
अब सवाल यह कि क्या जिलाधिकारी के संज्ञान के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों को कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ेगा
मिट्टी की कालाबाजारी पर रोक लगेगी या कार्रवाई के बाद फिर लौट आएगा वही खेल जवाबदेही तय करने की जरूरत।







