ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

श्रीनगर रामलीला कमेटी का हुआ गठन, रघु धाकरे बने अध्यक्ष

टूंडला। श्रीनगर रामलीला महोत्सव को लेकर नवीन रामलीला कमेटी का गठन किया गया। इसमें रघु धाकरे को अध्यक्ष तथा शशांक प्रताप सिंह (आशु परमार) को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कमेटी के गठन पर पूर्व नगर रामलीला अध्यक्ष कृष्ण हरेंद्र पाल सिंह परमार (छेदी भैया) ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने नवीन कमेटी को अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया।

छेदी भैया ने कहा कि श्रीनगर रामलीला कमेटी के आयोजन को सफल बनाने के लिए वह तन-मन-धन से पूर्ण सहयोग करेंगे। उनके समर्थन से कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में उत्साह का माहौल है।

नवीन कमेटी के पदाधिकारियों ने रामलीला महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने के लिए पूरी मेहनत और सहयोग के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर रिहान अली फिरोजाबाद

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button