Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

यूपी के एक स्कूल में बच्चों से कथित हैवानियत, 4 वर्षीय मासूम की आंख में पेंसिल घुसने का आरोप

स्टार न्यूज टेलीविजन उत्तर प्रदेश

 

फिरोजाबाद के स्कूल में बच्चों से कथित हैवानियत, 4 वर्षीय मासूम की आंख में पेंसिल घुसने का आरोप

 

फिरोजाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र स्थित कोटला रोड पर संचालित मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल में दो छोटे बच्चों के साथ गंभीर दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है।

 

परिजनों की शिकायत के अनुसार, एक शिक्षिका पर 4 वर्षीय अनमोल की आंख में पेंसिल घोंपने का आरोप है, जिससे बच्चे की आंख गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

वहीं, 5 वर्षीय आर्यन के साथ दूसरी शिक्षिका द्वारा कथित रूप से मारपीट किए जाने का आरोप है। परिजनों का कहना है कि पिटाई के कारण बच्चे के कान का पर्दा फट गया।

 

घटना के बाद पुलिस ने स्कूल निदेशक, मैनेजर तथा दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

 

मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button