DelhiNewsTrendingताज़ा तरीन खबरें

ई20 के खिलाफ एक अगस्त को राष्ट्रीय टाउन हॉल करेगी आप, केजरीवाल ने लोगों से जुड़ने की अपील

वीना टंडन
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि पार्टी एक अगस्त को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में ‘नेशनल टाउन हॉल अगेंस्ट ई20’ का आयोजन करेगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ई20 ईंधन से जुड़े मुद्दों पर विशेषज्ञों, प्रभावित वाहन मालिकों और आम लोगों को एक मंच पर लाना है।

सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में केजरीवाल ने दावा किया कि देशभर से ई20 ईंधन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की गाड़ियां खराब हो रही हैं और माइलेज पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप कर समाधान निकालने की अपील की।

केजरीवाल ने कहा कि यह टाउन हॉल एक अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू होगा। उन्होंने दिल्ली और एनसीआर के लोगों से सुबह 11:30 बजे तक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचने की अपील की। वहीं, दिल्ली से बाहर रहने वाले लोग भी ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे। इसके लिए 8583212 8583212 नंबर पर व्हाट्सएप संदेश भेजना होगा, जिसके बाद शुक्रवार शाम तक ऑनलाइन लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में ई20 से जुड़े विशेषज्ञ, प्रभावित वाहन मालिक और इस विषय में रुचि रखने वाले लोग अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे। साथ ही आगे की रणनीति भी तय की जाएगी कि ई20 नीति को वापस लेने के लिए सरकार पर किस प्रकार दबाव बनाया जाए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह युवाओं की एकजुट आवाज के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा, उसी तरह ई20 के मुद्दे पर भी लोगों को संगठित होकर अपनी बात मजबूती से रखनी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार को यह मामला और बड़ा बनने से पहले ही इसका समाधान निकालना चाहिए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button