
ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश
राज्यसभा सांसद डा संगीता की शानदार पहल से जनता में खुशी
स्टार न्यूज़ टेलिविजन
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर:माननीय राज्यसभा सांसद श्रीमती संगीता बलवंत जी के प्रयास से गाजीपुर के दिलदारनगर जंक्शन पर ट्रेन के ठहराव को लेकर रेलवे की ओर से सकारात्मक पहल की गई है।
दिलदारनगर जंक्शन पर इस ट्रेन के ठहराव की मांग क्षेत्र की जनता, व्यापारियों एवं यात्रियों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। ट्रेन के ठहराव से दिलदारनगर सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को बड़ी सुविधा और लाभ मिलेगा।
इस महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे पर प्रभावी पहल करने के लिए माननीय राज्यसभा सांसद श्रीमती संगीता बलवंत जी का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार।
जनता की मांग, सांसद जी का प्रयास—गाजीपुर के विकास की ओर एक और सार्थक कदम।







