ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

काशी के महमूरगंज में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोपी राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार

स्टार न्यूज़ टेलिविजन

ब्युरो रिपोर्ट

वाराणसी ;सिगरा थानांतर्गत महमूरगंज स्थित अन्नपूर्णा नगर कालोनी में बीते चार मई की देर रात फायरिंग में शामिल यशस्वी ललित श्रीवास्तव को पुलिस ने लखनऊ के कैलाशपुरी कालोनी स्थित होटल शिमला से गिरफ्तार कर लिया ।

उसकी निशानदेही पर अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है . इसी प्रकरण में पिछले महीने जौनपुर के हुसैनाबाद निवासी श्रोत श्रीवास्तव की भी गिरफ्तारी हो चुकी है ।

गत चार मई की रात फायरिंग की घटना में शिकायती पत्र में महमूरगंज निवासी संजय यादव ने बताया कि वह घर के बाहर खड़े थे . इस बीच कार सवारों ने उन्हें गाली देने संग धमकी दी . इसके बाद सभी फायरिंग करते हुए भाग निकले . मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी सिगरा पुलिस आराेपिताें की गिरफ्तारी में जुटी है .

इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि उपनिरीक्षक पंकज पांडेय , उपनिरीक्षक सुधीर अग्रहरि , हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल मृत्युंजय सिंह टीम में शामिल थे .

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button