
DelhiNewsTrendingताज़ा तरीन खबरें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं
प्रेम और सद्भाव बढ़ाने का किया आह्वान
वीना टंडन
नई दिल्ली। राष्ट्रपति ने बुधवार को ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भक्ति, त्याग और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है तथा समाज में प्रेम और सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार मानवता की सेवा करने का संदेश देता है, विशेषकर उन लोगों की मदद करने की प्रेरणा देता है जो वंचित और जरूरतमंद हैं।
उन्होंने कहा, “आइए इस पावन अवसर पर हम समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देने के अपने संकल्प को और मजबूत करें।”
राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर सभी देशवासियों और विदेशों में रह रहे भारतीयों, विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।






