ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

पूर्व पीएम राजीव गांधी कि जीवन देश की एकता अखंडता व विकास के लिए समर्पित रहाःसुनील

स्टार न्यूज़ टेलिविजन

गाजीपुर। भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कैंप कार्यालय सकलेनाबाद में गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि “राजीव गांधी जी ने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने का ऐतिहासिक सपना देखा था। सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था तथा युवाओं को राजनीति में भागीदारी देने की दिशा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित रहा।” शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि “राजीव गांधी जी ने आधुनिक सोच एवं नई तकनीक के माध्यम से भारत को नई दिशा देने का कार्य किया। आज देश जिस डिजिटल और तकनीकी भारत की बात करता है, उसकी मजबूत नींव राजीव गांधी जी ने ही रखी थी। कांग्रेस कार्यकर्ता उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करते रहेंगे।

पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि “राजीव गांधी जी दूरदर्शी एवं विकासवादी नेता थे। उन्होंने युवाओं, किसानों, गरीबों एवं आम जनता के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए। भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनकी शहादत देश के लिए अपूरणीय क्षति थी।”

श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक व मंत्री रहे सुरेन्द्र सिंह डा मार्कंडे सिंह अजय कुमार श्रीवास्तव रविकांत राय ज्ञान प्रकाश सिंह राघवेंद्र चंद्रिका सिंह राजीव सिंह हामिद अली मोहम्मद अयूब शबाना बेगम राघवेंद्र चतुर्वेदी देवेंद्र कुमार सिंह दीनानाथ पारस उपाध्यक्ष चंद्रशेखर आर्य अजय कुमार दुबे बृजेश कुमार गौतम महेंद्र कुशवाहा अरविंद कुमार मौर्य कामता सिंह सतीश सिंह मुस्ताक अली अखिलेश कुमार यादव राजेश कुमार विश्वकर्मा मनोज कुमार विश्वकर्मा साहिल अंसारी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button