DelhiEntertainment & SportsTrendingताज़ा तरीन खबरें

आस्था और भावनाओं से भरपूर “कृष्णा और चिट्ठी” का टीज़र रिलीज़, दर्शकों को भाया दिव्य अंदाज़

वीना टंडन
नई दिल्ली।भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, भावनाओं और पारिवारिक मूल्यों पर आधारित बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म “कृष्णा और चिट्ठी” का टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। टीज़र को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और लोग इसे एक भावनात्मक व आध्यात्मिक अनुभव बता रहे हैं।

फिल्म को रविना ठक्कर और विनय भारद्वाज ने शाइनिंग सन स्टूडियोज़ के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन विनय भारद्वाज ने किया है। यह फिल्म 29 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

टीज़र की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें तीन पीढ़ियों के लोकप्रिय चेहरे एक साथ नजर आ रहे हैं। क्रिकेट के महान खिलाड़ी Sachin Tendulkar, राम के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले Arun Govil और युवा अभिनेता Darsheel Safary फिल्म को खास आकर्षण देते हैं।

इस्कॉन के अमोघ लीला प्रभु जी की आवाज़ में “यदा यदा हि धर्मस्य…” मंत्र टीज़र को आध्यात्मिक गहराई देता है। वहीं अंत में दर्शील सफारी द्वारा सचिन तेंदुलकर के मशहूर “मैं खेलेगा” पल को दर्शाया गया दृश्य दर्शकों को भावुक कर रहा है।

सोशल मीडिया पर लोग फिल्म को “हर भारतीय परिवार के लिए खास फिल्म” और “दिव्य सिनेमाई अनुभव” बता रहे हैं। कुल मिलाकर “कृष्णा और चिट्ठी” सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि आस्था और भावनाओं से जुड़ी आध्यात्मिक यात्रा बनकर उभर रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button