
ताज़ा तरीन खबरेंNews
एक शाम “गरीब और कमजोर, मरीजों के नाम” 800 मरीजों को मुफ्त रक्त उपलब्ध कराए जाने पर अल्फ़लाह का प्रोग्राम 26 अप्रैल को
जौनपुर, 23 अप्रैल (रिपोर्टर) अल-फलाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप ) द्वारा 26 अप्रैल, 2026 को जौनपुर जिले के सबरहद गांव में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें संगठन के संस्थापक और नि:शुल्क रक्तदान अभियान के संयोजक जाकिर हुसैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह के आयोजक अहमदुल्लाह नदवी ने बताया कि कार्यक्रम भव्य होगा और क्षेत्रीय स्तर पर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर अल-फलाह शाहगंज इकाई के यासिर पठान, अल-फलाह माहुल इकाई के अबु शाहमा माहुली पूर्व चेयरमैन माहुल बदरे आलम, फहीम खान शिराज़ी, माज़ एडवोकेट,खलीक शिराज़ी और अल-फलाह ब्लड ग्रुप के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे।अहमदुल्लाह नदवी ने जनता से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

