
वीना टंडन
नई दिल्ली।राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर (आरजीसीआईआरसी) ने अपनी 24वीं वार्षिक अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ‘आरजीकॉन 2026’ का सफल आयोजन किया। तीन दिवसीय इस सम्मेलन का मुख्य विषय “न्यूरो-ऑन्कोलॉजी (ब्रेन और स्पाइन ट्यूमर): मल्टी-डिसिप्लिनरी कैंसर मैनेजमेंट में नवाचार” रहा।
देश-विदेश के विशेषज्ञों की भागीदारी
सम्मेलन में देश-विदेश से 2,000 से अधिक विशेषज्ञों—न्यूरोसर्जन, ऑन्कोलॉजिस्ट, न्यूरोसाइंटिस्ट और शोधकर्ताओं—ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने क्लिनिकल अनुभव साझा किए और नए उपचार विकल्पों पर गहन चर्चा की।
आधुनिक तकनीकों पर विशेष फोकस
विभिन्न सत्रों में न्यूरोसर्जरी की उन्नत तकनीक, आधुनिक इमेजिंग, प्रिसिजन रेडियोथेरेपी और नए उपचार प्रोटोकॉल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
कैंसर के बढ़ते बोझ पर चिंता
सम्मेलन ऐसे समय में आयोजित हुआ है जब भारत में कैंसर के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। विशेषज्ञों ने बेहतर इलाज और नई तकनीकों की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान आरजीसीआईआरसी के इंटरिम सीईओ डॉ. धर्मेन्द्र सिंह गंगवार ने भी सम्मेलन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

