DelhiNewsताज़ा तरीन खबरें

आरोग्य मंदिरों से सुलभ होगी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

 

वीना टंडन
नई दिल्ली।शालीमार बाग विधानसभा के सहीपुर गांव चौपाल में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया।
यह आरोग्य मंदिर क्षेत्र के नागरिकों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। यहां निःशुल्क डॉक्टर परामर्श, आवश्यक जांच, दवाइयां, टीकाकरण और प्राथमिक उपचार, जैसी सेवाएं मिलेंगी।
पिछले एक वर्ष में शुरू किए गए 371 आयुष्मान आरोग्य मंदिर इस संकल्प को मजबूत कर रहे हैं कि स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक तक सम्मान के साथ और उनके घर के पास पहुँचे।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आरोग्य मंदिर क्षेत्र के नागरिकों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों पर लोगों को निशुल्क डॉक्टर परामर्श, आवश्यक जांच, दवाइयां, टीकाकरण और प्राथमिक उपचार जैसी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक वर्ष में शुरू किए गए 371 आयुष्मान आरोग्य मंदिर इस संकल्प को मजबूत कर रहे हैं कि स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक तक सम्मान के साथ और उनके घर के पास तक पहुंचें।
उल्लेखनीय है कि इन आरोग्य मंदिरों में मरीजों को मुफ्त डॉक्टर कंसल्टेशन (ओपीडी) और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। केंद्रों पर ही ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट और बीपी जांच सहित बुनियादी 14 प्रकार की जांचें की सुविधा है, जबकि 79 से अधिक प्रकार की आउटसोर्स जांच भी कराई जाती हैं।
इसके अलावा यहां मधुमेह, उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) और कैंसर (मुंह, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा) की शुरुआती जांच की व्यवस्था भी है। गर्भवती महिलाओं की देखभाल, नवजात शिशुओं की देखभाल और टीकाकरण सेवाएं भी इन केंद्रों पर उपलब्ध हैं।
जरूरत पड़ने पर ई-संजीवनी के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श की सुविधा भी दी जाती है। वहीं लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए योग कक्षाएं और जीवनशैली परामर्श भी प्रदान किए जाते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button