DelhiNewsताज़ा तरीन खबरें

ई-मेल से स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस

बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वॉड; साइबर टीम कर रही जांच

वीना टंडन
नई दिल्ली। राजधानी में एक बार फिर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। संदिग्ध ई-मेल मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्कूल प्रशासन को एक ई-मेल प्राप्त हुआ था, जिसमें परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मेल मिलते ही प्रबंधन ने एहतियातन पुलिस को सूचित किया और सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए।
बम और डॉग स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही Delhi Police, बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। पूरे स्कूल परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है। एहतियात के तौर पर परिसर और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।
छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए गए। पुलिस की साइबर टीम ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है, ताकि धमकी देने वाले की पहचान की जा सके।
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में दिल्ली के कई निजी और सरकारी स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि जांच में अधिकतर मामले फर्जी पाए गए, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां हर बार किसी भी खतरे को गंभीरता से लेते हुए व्यापक तलाशी अभियान चलाती हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि धमकी वास्तविक थी या शरारती तत्वों की करतूत।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button