DelhiNewsताज़ा तरीन खबरें

लोकसभा में राहुल गांधी का सरकार पर निशाना:

अमेरिका के साथ ट्रेड डील और वैश्विक चुनौतियों पर चिंता जताई

वीना टंडन
नई दिल्ली। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद सदन को संबोधित करते हुए अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने दावा किया कि भारत ने अमेरिकी दबाव में समझौता किया है और भविष्य में टैरिफ बढ़ने का खतरा बना हुआ है।
अपने भाषण में राहुल गांधी ने राजनीतिक हालात की तुलना मार्शल आर्ट में चोक पकड़े जाने की प्रक्रिया से की। उन्होंने कहा कि जैसे चोक में फंसे व्यक्ति की आंखों में डर झलकता है, वैसे ही राजनीति में भी स्पष्ट डर दिखाई देता है। उन्होंने नरेंद्र मोदी की आंखों में डर का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आंखों में आंख नहीं मिला पाते। इसी संदर्भ में उन्होंने अमेरिकी Epstein केस का भी उल्लेख किया, जिसमें 3 मिलियन फाइलें अभी आनी बाकी हैं।
आर्थिक और वैश्विक मुद्दों पर उन्होंने कहा कि देश एक ऐसी दुनिया में प्रवेश कर रहा है, जहां भू-राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता बढ़ रही है। अमेरिका आधारित प्रणाली को रूस और चीन चुनौती दे रहे हैं और ऊर्जा एवं वित्त को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थिरता से अस्थिरता की ओर बढ़ रहे इस दौर में यूक्रेन और ईरान में जारी संघर्ष चिंता का विषय है।
राहुल गांधी ने आर्थिक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा कि वैश्विक स्थिति बदल रही है और भारत को नई चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र करते हुए कहा कि डॉलर और अमेरिकी दबदबे को चुनौती दी जा रही है और देश अब एक नई वैश्विक व्यवस्था में प्रवेश कर रहा है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button