उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

अतिथि देवो भव”की भावना के साथ कर्नाटक के पर्यटकों का ताज महल पर स्वागत

स्टार न्यूज़ टेलीविजन आगरा,

आगरा 03 जून 2024,को कर्नाटक से ताजमहल देखने आए वरिष्ठ नागरिकों के समूह का थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के द्वारा प्रभारी निरीक्षक श्री तिलक राम भाटी के निर्देशन में “सेवा सुरक्षा एवं संवेदना” की भावना के साथ “अतिथि देवो भव “के स्लोगन को आत्मसात करते हुए पश्चिमी गेट पर स्वागत किया गया।सभी पर्यटकों को ताजमहल से संबंधित आवश्यक जानकारियां देकर उन्हें सुखद एवं सुरक्षित वातावरण में ताजमहल का भ्रमण कराया गया।आगरा पुलिस की कार्यशैली से प्रभावित होकर पर्यटकों ने ग्रुप फोटो खिंचवाए और अपने अनुभव साझा करते हुए आगरा पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

पुलिस टीम में

उप निरीक्षक शिवराज सिंह

महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी

मुख्य आरक्षी संजय कुमार

सम्मिलित है।

आगरा से पत्रकार अमीन अहमद की रिपोर्ट

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button