NewsDelhiताज़ा तरीन खबरें

दिल्ली विश्व पुस्तक मेला: क़तर विशिष्ट अतिथि, स्पेन फोकस देश

वीना टंडन
नई दिल्ली।दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में इस वर्ष क़तर को विशिष्ट अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया गया है, जबकि स्पेन फोकस देश होगा। मेले की केंद्रीय थीम ‘भारतीय सैन्य इतिहास: वीरता और बुद्धिमत्ता @ 75’ रखी गई है, जो भारत के सशस्त्र बलों के अदम्य साहस, रणनीतिक कौशल और सर्वोच्च बलिदानों को श्रद्धांजलि अर्पित करती है। इस बार मेले में 20 लाख से अधिक पाठकों की भागीदारी की संभावना है।
मेले के उद्घाटन अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि “ज्ञान से अधिक पवित्र इस संसार में कुछ भी नहीं है। पुस्तकें पीढ़ियों को जोड़ने वाली कड़ी हैं, जो सभ्यताओं की स्मृति को सहेजती हैं और समाज को दिशा देती हैं। दिल्ली विश्व पुस्तक मेला भारत की रीडिंग कल्चर का सबसे बड़ा लोक उत्सव है, जहां लेखक, प्रकाशक और पाठक एक साझा मंच पर संवाद करते हैं।”
उन्होंने कहा कि भारत आज प्रकाशन और पुस्तक व्यापार के क्षेत्र में विश्व का तीसरा सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है। यह उपलब्धि देश की भाषाई विविधता, समृद्ध ज्ञान परंपरा और वैश्विक प्रासंगिकता का प्रमाण है। शिक्षा मंत्री ने विश्वास जताया कि यह मेला न केवल पाठकों को पुस्तकों से जोड़ेगा, बल्कि भारत की बौद्धिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर और सशक्त रूप से प्रस्तुत करेगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button