![](https://starnewstelevision.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG_20230801_093809.jpg)
वरिष्ठ पत्रकार विनय गुप्ता की मा का देहावसान शोक की लहर नम आखो से दी गयी श्रद्धांजलि
स्टार न्यूज टेलिविज़न
लखनऊ:देवरिया जिले मे पत्रकार एकता समन्वय समिति के केंद्रीय कमेटी के सदस्य विनय गुप्ता की माता स्नेहलता देवी का रविवार को सुबह 7 बजे राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल लखनऊ में निधन हो गया । वे करीब 70 वर्ष की थीं। पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों, परिचितों, मित्रों और रिश्तेदारों में शोक छा गया।
कस्बे के पत्रकारों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए निधन पर दुःख व्यक्त किया। पत्रकारों ने शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
वरिष्ठ पत्रकार विनय गुप्ता की माता के निधन पर पत्रकार एकता समन्वय समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों योगेंद्र नाथ त्रिपाठी, विश्वामित्र मिश्र, डॉक्टर तनवीर आलम, डॉ शिवकुमार, लियाकत अहमद, कमल पटेल, आशीष बरनवाल, डॉ गोपेश कुमार, श्रीराम शर्मा, रामप्रताप पाण्डेय व अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों सरसचंद गुप्ता, अनवर अंसारी, प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह, मोईन खान, आशुतोष शर्मा, तारकेश्वर विश्वकर्मा, अखिलेश शर्मा, संजय कुमार यादव, डॉ0 अशोक सिंह, बृजेश वर्मा, सज्जाद अली, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, मनीष गुप्ता, रविकांत त्रिपाठी, अंकित पाण्डेय, राजन भारती, सत्यप्रकाश गुप्ता, विकास यादव, चन्दन, वीरेंद्र पाण्डेय, संजय मिश्रा सहित पूर्व मंत्री क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश निषाद, एमएलसी डॉ0 रतनपाल सिंह, छट्ठेलाल निगम, ब्लॉक प्रमुख ऊषा पासवान ने शोक व्यक्त किया है।