Newsताज़ा तरीन खबरें

एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना का प्रतिनिधित्व करता है गीता प्रेस:नरेन्द्र मोदी

स्टार न्यूज टेलिविज़न

लखनऊ: छत्तीसगढ़ में कई परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के बाद वह गोरखपुर पहुंचे। यहां गीता प्रेस के शताब्दी समारोह के समापन पर पहुंचे।

उन्होंने गीता प्रेस के भ्रमण कर जानकारियां हासिल की। पीएम ने लीला चित्र मंदिर देखा। उन्होंने यहां टेसू के फूलों से बने 675 साल पुराने राम-कृष्ण के चित्र को भी देखा। PM ने गीता प्रेस की पहली प्रिंटिंग प्रेस भी देखी। उन्होंने शिव पुराण के नए संस्करण का भी विमोचन किया।

पीएम मोदी ने शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गीता प्रेस विश्व का इकलौता ऐसा संस्थान है जो एक जीवन आस्था है। करोड़ों लोगों के लिए ये संस्थान किसी मंदिर से कम नहीं। इसके काम और नाम में गीता है। जहां गीता है, वहां कृष्ण है। वहां करुणा है, ज्ञान भी है। वहां विज्ञान का शोध भी है। उन्होंने कहा कि गीता प्रेस एक तरह से एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना का प्रतिनिधित्व करती है। गीता प्रेस भारत को जोड़ती है। देशभर में इसकी 20 शाखाएं हैं। देशभर के हर रेलवे स्टेशन पर गीता प्रेस का स्टॉल देखने को मिलता है। 1600 प्रकाशन होते हैं। यह देश की एकजुटता को दर्शाती है।

*गीता प्रेस देश मे समर्पित नागरिकों का निर्माण कर रहा*

पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है। कहा कि मुझे बताया गया कि गांधी जी ने सुझाव दिया था कि कल्याण पत्रिका के लिए विज्ञापन न लिया जाए। आज भी कल्याण पत्रिका गांधी जी के सुझाव का पालन कर रही है। गीता प्रेस से करोड़ों किताब प्रकाशित हो चुकी हैं। ये किताब लागत से कम मूल्य पर बिकती हैं। घर-घर पहुंचाई जाती है। आप कल्पना करिए कितने ही लोगों को इन किताबों ने कितने समर्पित नागरिकों का निर्माण किया। मैं ऐसे लोगों को प्रणाम करता हूं।

*मेरा यह दौरा विकास भी और विरासत भी का अद्भुत उदाहरण*

गीता प्रेस शताब्दी वर्ष के समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार का मेरा गोरखपुर का दौरा ‘विकास भी-विरासत भी’ की नीति का अद्भुत उदाहरण है। गीता प्रेस के बाद गोरखपुर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का काम शुरू करने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन ने देश के मध्यम वर्ग को सुविधा और सहूलियत की एक नई उड़ान दी है। आज देश के कोने-कोने से नेता मुझे चिट्ठियां लिखकर कहते हैं कि हमारे क्षेत्र से भी वंदे भारत ट्रेन चलाइए। ये वंदे भारत का क्रेज है।

प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। गीता प्रेस के बाद गोरखपुर रेलवे स्टेशन के रि-डेवलपमेंट की आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी तीन वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंड़ी दिखाएंगे।

राकेश की रिपोर्ट

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button