
Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें
डीएम-एसएसपी ने किया राम बारात मार्ग का निरीक्षण
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश
फिरोजाबाद जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा आज राम बारात मार्ग रसूलपुर से सदर बाजार, गंज मोहल्ला होते हुए रामलीला मैदान तक का निरीक्षण किया गया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सड़क पर अतिक्रमण हटाने, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं सड़कों पर गड्ढा को दुरुस्त करने, बिजली के ढीले तारों को ठीक करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात के पुख्ता इंतजाम करने के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस दौरान एस0पी0सिटी, नगर मजिस्ट्रेट और नगर निगम तथा विद्युत विभाग के अधिकारी और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।





