Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी और जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इमरान नजरबंद

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश

फिरोजाबाद। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी और जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इमरान को नजरबंद कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष दिखाई दिया।

बताया गया कि कांग्रेस की ओर से प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन ने एहतियातन दोनों नेताओं को उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में उनके आवागमन पर रोक लगाई गई।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी को पूर्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की घोषणा के बाद जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली थी।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए विरोध जताया। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल का अधिकार है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button