
Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें
पुलिस विभाग में फेरबदल संजय पांडेय बने नारखी थाना प्रभारी
स्टार न्यूज टेलीविजन उत्तर प्रदेश
फिरोजाबाद। जिले की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है।
एसएसपी ने थाना नारखी के प्रभारी राकेश कुमार गिरी को लाइन हाजिर करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। वहीं थाना बसई मोहम्मदपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय को थाना नारखी का प्रभारी बनाया गया है।
गौरतलब है कि संजय कुमार पांडेय को दो दिन पूर्व उत्कृष्ट एवं प्रभावी पुलिस कार्य के लिए डीजीपी द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उनकी नई तैनाती से थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।






