
यूपी आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल बोगी में ट्रॉली बैग में मिला शव
स्टार न्यूज टेलीविजन उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर उस समय सनसनी फैल गई जब चेन्नई से नई दिल्ली जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी से एक ट्रॉली बैग में शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। बताया गया कि रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर ट्रॉली बैग में शव होने की सूचना मिलने के बाद आर पी एफऔर जीआर पी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रॉली बैग को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि ट्रॉली बैग चेन्नई से ही ट्रेन में रखा गया था, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। फिलहाल मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी है। घटना के बाद आगरा कैंट स्टेशन पर यात्रियों में दहशत का माहौल है। आरपीएफ और जीआरपी एफ संयुक्त रूप से मामले की गहन जांच में जुटी हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि शव ट्रेन में कैसे पहुंचा और इसके पीछे क्या कारण हैं।




