Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

शायर एवं समाजसेवी मिन्नत गोरखपुरी व युवा एक्टर अभिनेता अंकित प्रजापति हुए सम्मानित

स्टार न्यूज टेलीविजन उत्तर प्रदेश

गोरखपुर कुशीनगर स्थित हाटा के एक स्थानीय होटल में काव्य कॉरिडोर द्वारा आयोजित ओपन माइक कार्यक्रम में गोरखपुर शहर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी शायर साहित्यकार लेखक एवं मंच संचालक मिन्नत गोरखपुरी व गौरी बाजार देवरिया के युवा एक्टर अभिनेता अंकित प्रजापति को सामाजिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में दिए जा रहे निरंतर योगदान के लिए संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया |

कार्यक्रम की आयोजिका भावना द्विवेदी ने बताया कि इस कार्यक्रम को करने का उद्देश्य युवाओं का अवसर प्रदान करना है ।

कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में सुप्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री रक्षा गुप्ता एवं छत्तीसगढ़ फिल्मों के अभिनेता लौह पांडेय व देश की सुप्रसिद्ध कवयित्री भुवन मोहिनी उपस्थित रहे |

कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी किया |

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर गोरखपुर डॉक्टर सत्य पांडेय उपस्थिति रही । विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक हाटा मोहन वर्मा व अभय राय उपस्थित रहे ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button