उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

गरीब बालिकाओं के लिए नर्सिंग कोर्स निःशुल्क करवाने की मांग मुख्यमंत्री के नाम आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति ने सौंपा ज्ञापन

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ मे आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के राष्ट्रीय बी एस बेदी के नेतृत्व मे काफी संख्या मे पदाधिकारियो ने सभी वर्गों की आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के लिए सरकारी नर्सिंग कॉलेजों में जी.एन.एम., ए.एन.एम. एवं बी.एस सी. नर्सिंग सहित सभी नर्सिंग पाठ्यक्रम निःशुल्क कराने तथा निजी संस्थानों में आरटीई की तर्ज पर सरकारी शुल्क पर प्रवेश दिलाने की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार के नाम एक ज्ञापन एसीएम द्वितीय दिग्विजय सिंह को सौंपा।राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एस बेदी ने कहा कि

शिक्षा आर्थिक विकास में और गरीबी को दूर करने में वह हथियार है जिसको खरीदा व बेचा जा नहीं सकता। आज भी देश में गरीबी के कारण लाखों होनहार छात्र-छात्रायें आर्थिक स्थिति के कारण कोर्स करने से वंचित रह जाते हैं। सरकार ध्यान दे रही है किन्तु कुछ पहलुओं पर ध्यान आकर्षित किया जाये तो लाखों गरीब बच्चों का भविष्य रोशन हो जायेगा जिन्होंने गरीबी में रहते हुए कुछ बड़ा करने के लिये सोचा है। आज बालिकायें, मेडीकल, नर्सिंग के क्षेत्र की ओर अधिक जा रही हैं उनके मन में यह रहता है इस कोर्स से नौकरी पाकर जीवन यापन ठीक से कर सकेगें। परन्तु आज मेडीकल, नर्सिंग कोर्स जी.एन.एम. ए.एन.एम. बी.एस.सी जैसे कोर्स करने में निजी संस्थानों में 3 से 4 लाख रूपये खर्च होते हैं यह रकम गरीब परिवार की बच्चियों के लिये बहुत ज्यादा होती है जिस कारण वह कोर्स से वंचित रह जाती है। सरकारी कालेजों में 10 हजार से 50 हजार तक इसका शुल्क बताया जाता है वास्तविकता कुछ और है। सरकार को गरीब सभी वर्गों की बालिकाओ के लिए निजी संस्थानों में सरकारी शुल्क पर नसिंग कोर्स कराये जाने चाहिए जिससे देश में गरीब परिवार की बच्चियों को एक रोजगार के अवसर प्राप्त हो।नर्सिंग के क्षेत्र में सरकारी कॉलेजों में सीटों की कमी है जिसको बढ़ाये और प्राइवेट संस्थानों में आई.टी.ई. के तहत सभी वर्गों की बालिकाओं के लिये सरकारी शुल्क पर जी.एन.एम., ए.एन.एम, बी.एस-सी आदि नर्सिंग कोर्स करायें।इस अवसर पर गौरव सैनी जिला अध्यक्ष, ठाकुर भजन सिंह, सुरेश कुमार सैनी, प्रदीप शर्मा, लोकेश भारती, रौबिन, निरभ्य पंडित, अमित शर्मा, चौधरी इफ्राहिम हुसैन समेत काफी संख्या मे पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button