
जिला प्रशासन का हर सम्भव सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर रहेगा सर्राफा समाज
स्टार न्यूज़ टेलिविजन
गाजीपुर:सुरक्षा व्यवस्था एवं सराफा कारोबार को सुदृढ़ करने हेतु श जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन सभागार में सर्राफा व्यापारियों के साथ की अहम बैठक।
पुलिस लाइंस सभागार में श्रीमान् जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में शहर सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के सराफा व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में सर्राफा बाज़ार एवं कारोबारियों से संबंधित सुरक्षा प्रबंधों और वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के दृष्टिगत व्यापारिक नियमों के सुचारू संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
*वैश्विक परिस्थितियों के अनुरूप व्यापार पर चर्चा*
बदलती हुई वैश्विक परिस्थितियों के बीच सोने-चांदी के क्रय-विक्रय तथा आयात-निर्यात से जुड़े विभिन्न तकनीकी व विधिक बिंदुओं पर व्यापारियों के साथ गहन विचार-विमर्श किया गया, ताकि व्यापार पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बना रहे ।
सतर्क के लिए ताव्यापारियों ने अपनी सर्राफा संबंधी समस्याओं से उपस्थित अधिकारियों को विस्तार से अवगत कराया। अधिकारियों ने उनकी समस्याओं के निराकरण तथा सर्राफा बाजारों की सुरक्षा को और पुख्ता किए जाने के संदर्भ में पुलिस एवं प्रशासन को निर्देशित करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
और कहा कि व्यापारी बंधुओं से किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की गई ।
व्यापारियों द्वारा भी पुलिस व जिला प्रशासन के इस सुरक्षात्मक कदम की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया । इस अवसर पर श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं जनपद के प्रमुख स्वर्णकार संगठन के पदाधिकारी, सम्मानित व्यापारीगण एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।






