DelhiNewsताज़ा तरीन खबरें

बजट सत्र से पहले विधानसभा में ‘खीर सेरेमनी’, CM ने खिलाई मिठास

वीना टंडन
नई दिल्ली।बजट सत्र की शुरुआत से पहले दिल्ली विधानसभा परिसर में पारंपरिक ‘खीर सेरेमनी’ का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों, विधायकों और छात्रों को खीर खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा समेत कई नेता मौजूद रहे।
“विकास को नई रफ्तार देगा बजट”
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बजट 2026-27 सरकार का दूसरा बजट है, जो दिल्ली के विकास को नई गति देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट राजधानी के नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा और समग्र विकास को नई दिशा देगा।
शहीद दिवस पर दी श्रद्धांजलि
इससे पहले मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर में शहीद दिवस के अवसर पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि इन महान स्वतंत्रता सेनानियों का साहस, त्याग और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।
उत्साह और उम्मीदों के साथ सत्र की शुरुआत
विधानसभा में आयोजित इस पारंपरिक कार्यक्रम के साथ ही बजट सत्र को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। सरकार की ओर से पेश किया जाने वाला बजट अब राजधानी के विकास की दिशा तय करेगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button