
उत्तर प्रदेश टूंडला चौराह पर आजादी के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा बदहाल अवस्था में
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश
टूंडला बड़ा चौराह पर आजादी के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा बदहाल अवस्था में कोस रही जनप्रतिनिधियों को क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराधर मुक्ति संगठन , द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी एस बेदी नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी भंवर सिंह और नगरपालिका अधिकारी को पत्र देकर भारत के स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा , और किसना नेता एवं पूर्व प्रधान मंत्री स्व चौ चरण सिंह जी की प्रतिमा दोनों वर्षों से अधूरी प्रतिमाओं के सौंदर्य करण की मांग की है श्री बेदी ने कहा कुछ दिन पहले नगर के जिम्मेदार नागरिक द्वारा भी प्रतिमा के सौंदर्य करण को लेकर नगर पालिका को जगाया उसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया
जिस देश के लिए नेताजी का अतुलनीय योगदान रहा जो देश कभी नहीं भुला पाएगा आज उन्हीं के आजाद भारत में उनके ही जनप्रतिनिधियों द्वारा उनकी प्रतिमाओं को नजर अंदाज किया जा रहा है , सालों से नेता जी की प्रतिमा ध्वस्त पड़ी हे और किसान नेता स्व चौ चरण सिंह जी की प्रतिमा उसका भी सौंदर्य करण आज तक नगर पालिका द्वारा नहीं कराया गया उसका भी अधूरा कार्य ही पड़ा है ,नजर अंदाज का कारण अपने निजी व्यवसाय पर ध्यान देना नगर कई समस्याओं और सेनानियों की ओर ध्यान न देना , यह अपने आप में एक सवाल हे। नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी से मांग की जल्द दोनों प्रतिमाओं का सौंदर्य करण कराया जाय। मांग करने वाले बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष , वीर सुरेन्द्र पाल सिंह,सरदार मनमिंदर सिंह राष्ट्रीय संरक्षक , दीपक सलूजा पश्चिम प्रदेश प्रभारी, बंगाली बाबू प्रदेश संरक्षक,राजू गांधी प्रदेश महासचिव , पवन कक्कड़ ,प्रदेश संगठन मंत्री , वीरेंद्र कुमार जिला संरक्षक , फैजी उदयवीर सिंह , तेजिंदर कौर बेदी , रिया शर्मा, सरदार इंदर पाल सिंह , बहादुर सिंह अरोड़ा ,ठा विक्रम सिंह , नेकराम , आदि







