NewsDelhiताज़ा तरीन खबरें

MCD उपचुनाव 2025: बीजेपी ने 12 वार्डों में से 7 सीटें जीती,

कांग्रेस संगम विहार से लौटी, AAP को 3 सीटें

वीना टंडन
नई दिल्ली। MCD के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इसमें बीजेपी ने 7 सीटें, आम आदमी पार्टी ने 3 सीटें, कांग्रेस को 1 सीट और 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।

विनर कैंडिडेट की लिस्ट इस प्रकार है:

विनोद नगर: सरला चौधरी (BJP) – 1,769 वोटों से जीत

द्वारका बी: मनीषा देवी (BJP) – 9,100 वोटों से जीत

अशोक विहार: वीना असीजा (BJP) – 405 वोटों से जीत

ग्रेटर कैलाश: अंजुम मॉडल (BJP) – 4,165 वोटों से जीत

दिंचाऊं कला: रेखा रानी (BJP) – 5,637 वोटों से जीत

चांदनी महल: मोहम्मद इमरान (निर्दलीय) – 4,592 वोटों से जीत

मुंडका: अनिल (AAP) – 1,577 वोटों से जीत

संगम विहार ए: सुरेश चौधरी (कांग्रेस) – 3,628 वोटों से जीत

शालीमार बाग बी: अनीता जैन (BJP) – 10,101 वोटों से जीत

दक्षिण पुरी: राम स्वरूप कनौजिया (AAP) – 2,262 वोटों से जीत

चांदनी चौक: सुमन कुमार गुप्ता (BJP) – 1,182 वोटों से जीत

नारायणा: राजन अरोड़ा (AAP) – 148 वोटों से जीत

इस बार कांग्रेस के लिए संगम विहार से जीत बड़ी खुशखबरी साबित हुई है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा था, लेकिन सुरेश चौधरी ने 3,628 मतों के अंतर से जीत हासिल कर पार्टी की वापसी कराई।

वोट शेयर के मामले में बीजेपी ने अपने विरोधियों पर बढ़त बनाई। 12 सीटों पर बीजेपी को 45.09% वोट, आम आदमी पार्टी को 34.95% वोट, कांग्रेस को 13.44% वोट और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक को 4.38% वोट प्राप्त हुए।

विश्लेषकों के अनुसार, इस चुनाव में बीजेपी की पकड़ मजबूत रही, जबकि AAP और कांग्रेस ने कुछ वार्डों में अपनी मौजूदगी कायम रखी है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button