
उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें
बांग्लादेश में अप्रैल 2026 में होंगे चुनाव, मुहम्मद यूनुस ने राष्ट्र के नाम संबोधन में किया ऐलान..!
स्टार न्यूज़ टेलीविजन
ब्युरो रिपोर्ट
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने देश में अगले राष्ट्रीय चुनाव की घोषणा कर दी है।
उन्होंने शुक्रवार को कहा कि देश का अगला राष्ट्रीय चुनाव अप्रैल 2026 के पहले पखवाड़े (1 से 15 अप्रैल के बीच) में होगा।
ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम प्रसारित अपने संबोधन में यूनुस ने कहा कि चुनाव आयोग जल्द ही एक विस्तृत रोडमैप जारी करेगा।