Newsताज़ा तरीन खबरें

लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अश्वनी कुमार जैन को किया सम्मानित

फिरोजाबाद:- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश सरकार के तत्वाधान में अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग एवं उच्च शिक्षा के कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने नवाचारों की खोज एवं नवाचारों की राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जनपद फिरोजाबाद के नवाचारी किसानों को प्रतिभाग कराने हेतु जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन को विज्ञान के प्रति दिखाए समर्पण एवं जन-जागरूकता के कार्य को पूर्ण कराने हेतु किए गए परिश्रम के लिए शिक्षक प्रमाण पत्र एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा प्रदान करके सम्मानित किया।

अश्वनी कुमार जैन ने माननीय कैबिनेट मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उच्च शिक्षा विभाग उतर प्रदेश सरकार योगेन्द्र उपाध्याय जी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के महानिदेशक नरेन्द्र भूषण जी आई ए एस, परिषद के सचिव शिव प्रसाद जी आई ए एस, परिषद के निदेशक अनिल यादव जी, संयुक्त निदेशक राधेलाल जी, डी के श्रीवास्तव जी, ए एस रहमान जी, राजेश गंगवार जी, क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी आगरा डॉ देवेन्द्र शाह जी, गाजियाबाद एवं मुरादाबाद के क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी डॉ सुरेश शर्मा जी, गोरखपुर के क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी डॉ महादेव पांडेय जी, लेखा से विक्रम पाण्डेय जी, समस्त जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फिरोजाबाद, समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, समस्त समाजसेवियों, जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक साथी, मीडिया वर्ग एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

फिरोजाबाद से रिहान अली की रिपोर्ट

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button