उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

और ताकतवर हुई एलजी की खास डा संगीता बलवंत पार्टी बना दिया पिछड़ा वर्ग का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष झूमे समर्थक

मनोज सिन्हा की खास दलित राज्यसभा सांसद की पूर्वांचल के कई जिलों की बिन्द दलित, अतिपिछड़ों में अच्छी है धाक है

स्टार न्यूज़ टेलीविजन

बुलबुल पाण्डेय

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के पीडीए के जवाब में राज्‍यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत को राष्‍ट्रीय राजनीति के पात में खड़ा कर पूर्वांचल के पिछड़ों को एक बार फिर जगा दिया है। यानि आगामी विधानसभा चुनाव में दलित व पिछड़े वर्ग को साधने के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है।

डा. संगीता बलवंत जो बिंद बिरादरी से आती हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद पहले उन्‍हे राज्‍यसभा सांसद बनाया इसके बाद पिछड़े वर्ग के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष के पद पर मनोनित किया है। डा. संगीता बलवंत ने अपने परिश्रम और कौशल से बिंद, केवट, आदि बिरादरियों को भाजपा के पक्ष में लामबंद करने का कार्य किया है।डा संगीता कभी मुख्तार अंसारी व अफजाल अंसारी की काफी करीब रही लेकिन बाद में मौजूदा एवं जी मनोज सिन्हा के स्नेह के चलते जिले की सबसे ताकतवर महिला नेत्री बन गयी।

*पूर्वांचल में बिंद, केवट, मल्‍लाह की अच्‍छी तादात है जो किसी भी चुनाव परिणाम में फेरबदल कर सकते हैं।*

डा. संगीता बलवंत साल 2017 में बीजेपी के टिकट पर गाजीपुर सदर विधानसभा सीट से विधायक चुनी गईं। सितंबर 2021 में योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

फरवरी 2024 में बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया और वह निर्वाचित हुईं। डा. संगीता बलवंत के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष बनने पर बिंद, केवट, मल्‍लाह के युवाओं में काफी जोश है। अब देखना है कि यह जोश विधानसभा चुनाव 2027 में कितना असर डालता

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button