
हर पात्र मतदाता को सूची से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा, प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ कार्य करें कार्यकर्ता:डा विजय
स्टार न्यूज़ टेलीविजन
बुलबुल पाण्डेय
गाजीपुर:जखनियां विधानसभा सादात के कृष्ण सुदामा महाविद्यालय, मरदापुर में आयोजित “मतदाता जोड़ो अभियान–2026” की कार्यशाला में भाजपा के वरिष्ठ नेता व संगठन मंत्री डा विजय यादव ने सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओ से अभियान की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान श्री यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि इस महा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने, नए एवं युवा मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने तथा संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने के पूरी ताकत से काम करें।
इस अवसर पर डा विजय ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के साथ संकल्प लिया कि प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा, प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत आधार मिल सके।
उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प होना चाहिए कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं, लोकतंत्र में हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित हो। प्रदेश सरकार व संगठन की मजबूती और लोकतंत्र की सशक्तता के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं।





