ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

युवा उत्सव: मेधावियों ने सांस्कृतिक एवं रचनात्मक विधाओं में किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

स्टार न्यूज़ टेलीविजन ब्यूरो रिपोर्ट

बुलबुल पाण्डेय

गाजीपुर:- युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, गाजीपुर के तत्वावधान में विकसित भारत यंग लीडरशिप-2027 (क्वार्टर ट्रैक राष्ट्रीय युवा उत्सव) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन पी जी कॉलेज गाजीपुर में किया गया।

कार्यक्रम में जनपद के युवाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक विधाओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा उत्सव का उद्देश्य जनपद के युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना, उनमें नेतृत्व क्षमता एवं रचनात्मकता का विकास करना तथा उन्हें विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विधाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत कविता लेखन, गायन, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक एवं लोकनृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। विभिन्न विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का विवरण इस प्रकार रहा।

कविता लेखनरू प्रथम स्थान निखिल यादव (विकासखंड सदर), द्वितीय स्थान विकास कुमार गुप्ता (बाराचवर) तथा तृतीय स्थान कृतिका कुमारी (सदर)। गायन-प्रथम स्थान अशिका चौधरी (मनिहारी), द्वितीय स्थान पायल कुमारी (बिरनो) तथा तृतीय स्थान आयुष सिंह (सदर गाजीपुर) लोकगीत प्रथम अंकित सदर , द्वितीय सुधीर बारचवार एवं तृतीय सुहानी रेवतीपुर ने स्थान प्राप्त किया।

नुक्कड़ नाटकरू प्रथम स्थान करिश्मा भारती एवं टीम (विकासखंड सदर), द्वितीय स्थान शगुन एवं टीम (विकासखंड सदर) तथा तृतीय स्थान आकांक्षा एवं टीम (विकासखंड सदर)। लोकनृत्य सादर ब्लॉक की खुशी एवं टीम प्रथम, राजकीय पीजी गाजीपुर की टीम द्वितीय एवं सदर ब्लॉक की माहे इमराज की टीम तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण प्रभारी प्राचार्य पीजी कॉलेज प्रो. वीरेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा किया गया।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ₹5000, द्वितीय स्थान को ₹3000, और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को ₹2000 और प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से परियोजना निदेशक महेंद्र यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद यादव, प्रो.शिवकुमार, संजय कुमार श्रीवास्तव, सुभाष प्रजापति, राकेश शर्मा इत्यादि रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नामित प्रवक्ता निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया गया।

अंत में जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार द्वारा विजेता प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु अवगत कराया गया एवं सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button