Trending

पुलिस से हुई इनामी गोतश्कर की मुठभेड़ लगी गोली और हो गया लंगड़ा

स्टार न्यूज़ टेलीविजन ब्यूरो रिपोर्ट

बुलबुल पाण्डेय

गाजीपुर:नंदगंज थाना पुलिस ने मंगलवार को धामपुर घरवा मोड़ के पास पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त ओसियर बिन्द को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त थाना शादियाबाद में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नंदगंज पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस ने धामपुर घरवा मोड़ के पास घेराबंदी की। इस दौरान हुई मुठभेड़ में अभियुक्त घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ओसियर बिन्द (35) पुत्र नीर दयाल उर्फ निर्दयी बिन्द, निवासी लखईपुर अवंती, थाना धीना, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। वह थाना शादियाबाद में दर्ज मुकदमा संख्या 72/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत वांछित था।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ गाजीपुर और चंदौली जनपदों में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता सहित विभिन्न धाराओं में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2025 में शादियाबाद थाने में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमा भी शामिल है।

इस मुठभेड़, गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में नंदगंज थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र और उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ शामिल रहे।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button