Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

आगरा में MLC चुनाव की मतगणना की तैयारियां तेज, 570 कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण!

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयारियों में जुट गया है।

जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में सूरसदन प्रेक्षागृह में 570 मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।  27 अक्टूबर को तीन पालियों में मतगणना होगी, जिसके लिए स्नातक और शिक्षक निर्वाचन की 14-14 टेबल लगाई जाएंगी, जबकि पांच टेबल रिजर्व रहेंगी।

मतगणना कार्मिकों को मतपत्रों की जांच, वैध-अवैध मतों की पहचान और वरीयता के आधार पर वोटों की गिनती का प्रशिक्षण दिया गया। 25 अक्टूबर को दूसरे चरण का प्रशिक्षण होगा।

वहीं, 23 अक्टूबर को मतदान के लिए मतदाताओं को विशेष आकस्मिक अवकाश दिया गया है।चुनाव संबंधी शिकायतों के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।आगरा से बड़ी खबर, एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर!

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button