
उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें
नीलदीप पहुंचे बृजेश सिंह स्व सोनापति व रामानंदन सिंह की प्रतिमाओ का किया अनावरण
स्टार न्यूज़ टेलीविजन
राकेश पाण्डेय
वाराणसी:जौनपुर के सीधीपुर स्थित सोनानन्दन नीलदीप परिसर में सोनानन्दन एजुकेशनल ग्रुप के प्रेरणास्रोत एवं आयोजक प्रदीप कुमार सिंह के पूज्य माता-पिता, स्वर्गीय सोनापति देवी जी एवं स्वर्गीय रामनन्दन सिंह की पावन स्मृति में आयोजित प्रतिमा अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुआ।
उन्होंने कहा कि वुजुर्गो के आशिर्वाद से ही यह परिवार फल फूल रहा है और समाज को दिशा देने का सराहनीय कार्य कर रहा है ।इस अवसर पर हम खुद को यहां पाकर धन्य हो गये।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी जी, विधायक श्री रमेश चन्द्र मिश्रा जी एवं चेयरमैन श्री कुंवर वीरेन्द्र प्रताप सिंह जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।








