Newsताज़ा तरीन खबरें

अखिलेश यादव का अजीबो गरीब आरोप: शुगर ब्लडप्रेशर डायविटीज हार्ड अटैक सभी भाजपा की देन है

स्टार न्यूज टेलिविज़न: लगाया बडा आरोप : झूठ को सच साबित कराने को अमेरिका की कंपनी को दिये दो सौ करोड़

लखनऊ:फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद पहुचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को नगर के मेलावाला बाग स्थित नेहा गैस्ट हाउस में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए यहां पर उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।

कहा भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बेरोजगारी समाप्त करने पर भाजपा ने कोई कार्य नहीं किया। आरोप लगाया कि अपने झूठ को सच साबित कराने के लिए अमेरिका की एक कंपनी को दो सौ करोड़ रुपये दिये।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी पार्टी है। भाजपा उद्योगपतियों और बड़े कारोबारियों का है।

इनका हर फैसला उद्योगपतियों के लिए होता है। इसका उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा ने एक उद्योगपति मित्र को इतना बढ़ाया कि वह भाग गया। गेहूं की खरीद होने वाली है लेकिन सरकार का कोई इंतजाम नहीं है। जब अखिलेश से पूछा कि भाजपा ने कहा कि सभी भ्रष्टाचारी एक मंच पर आ गये हैं। इस पर उन्होंने कहा कि जब से मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी की आय दोगुनी हो गई।

यह उन्होंने अपने कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं की आय बताई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों की इतनी आय बढ़ी है। इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार में कोई न्याय नहीं मिल सकता है। बारिस और ओलावृष्टि में किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। आलू किसान बर्बाद हो गया है। लेकिन ये सरकार किसान की कोई मदद नहीं कर पाईं।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखलेश यादव का अजीबोगरीब आरोप शुगर ब्लडप्रेशर डायविटीज हार्ड अटैक सभी भाजपा की देन है। अधिकारियो ने नेताओं को झाड़ू पकड़ाया गंदगी का अंबार नाले चोक पड़े है गंदगी के ढेर लगे है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, पूर्व सांसद अक्षय यादव, जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, विधायक जसराना सचिन यादव, अब्दुलवाहिद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव आदि मौजूद रहे।

राकेश की रिपोर्ट

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button