
प्रीटर्म नवजात को सांस लेने में हुई गंभीर परेशानी, 108 एंबुलेंस टीम ने बचाई स्थिति
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश
फिरोजाबाद। 100 शैया अस्पताल में भर्ती 8 माह में जन्मे प्रीटर्म नवजात की अचानक सांस लेने में गंभीर परेशानी होने पर चिकित्सकों ने उसे आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया।
रेफर किए जाने के बाद 108 एंबुलेंस की टीम ने तत्काल नवजात को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया। इस दौरान EMT इमरान खान ने स्थिति को संभालते हुए लगातार नवजात की निगरानी की। वहीं, ERCP डॉ. राकेश कुमार से फोन पर चिकित्सकीय मार्गदर्शन लिया गया।
आगरा तक के पूरे सफर में नवजात की लगातार मॉनिटरिंग की गई और उसकी वार्म चेन को बनाए रखा गया, ताकि उसे तापमान संबंधी परेशानी न हो। 108 एंबुलेंस टीम ने नवजात को सुरक्षित रूप से मेडिकल कॉलेज आगरा पहुंचाया।
नवजात की स्थिति को संभालने और समय पर अस्पताल पहुंचाने में EMT इमरान खान और पायलट गौरव कुमार की तत्परता की परिजनों ने जमकर सराहना की।






