
पति की पिटाई के आरोप में PRV 112 का सिपाही निलंबित SSP ने पूरे प्रकरण की जांच के दिए आदेश
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मलिखानपुर गांव में पति-पत्नी के विवाद की सूचना पर पहुंची डायल-112 की PRV के पुलिसकर्मियों पर युवक के साथ डंडों से मारपीट करने का आरोप लगा है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों की मारपीट से युवक की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों तक पहुंचने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) आदित्य लांग्हे ने PRV पर तैनात हेड कांस्टेबल रणवीर सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए गए हैं।
बताया गया है कि घटना पति-पत्नी के विवाद से जुड़ी थी। पत्नी ने पुलिसकर्मियों पर उसके पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।







